मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- औराई (मुजफ्फरपुर), एक संवाददाता। अतरार पंचायत के माधोपुर में 15 मार्च को हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल युवक ने बुधवार को मेडिकल में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि पुराने विवाद में आमोद ठाकुर के पुत्र मृतक आकाश कुमार ठाकुर (26) को उसके मामा श्रीराम ठाकुर ने जमकर पिटाई कर दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजनों की मदद से आकाश को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। आरोपित और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं। दोनों मामा-भांजे का घर अतरार माधोपुर में ही है।घटना की सूचना पर बेदौल ओपी के दारोगा मनोज कुमार माधोपुर पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले साला और पुत्र में पुराने विवाद को हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें लाठी से आकाश के सिर पर जोरदार प्रहार किया गया ...