मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग नूनफर मोहल्ले में हिंसक झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दो आरोपितों को हिरासत में लिया तो भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपितों को पुलिस से जबरन मुक्त करा लिया गया। भीड़ के हिंसक तेवर को देख पुलिस पीछे हट गई। हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में कई थानों की टीम मौके पर पहुंची। तब पुलिस ने सख्त तेवर अपनाते हुए पुलिस पर हमला करने के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में मारपीट को लेकर घायल के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि पुलिस ने अपने बयान पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमला बोलने के आरोप में केस किया गया है। इसमें कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की चोट भी लगी।एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.