औरैया, मार्च 22 -- कंचौसी, संवाददाता। दिबियापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में शनिवार रात घर के पीछे बाड़े में बंद भेड़ों पर किसी हिंसक जानवर ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच भेड़ों की मौत हो गई, जबकि एक भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मधवापुर निवासी कालीचरण चक्रवर्ती ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह रोज की तरह भेड़ों को बाड़े में बंद कर सोने चला गया था। सुबह जब वह भेड़ों को बाहर निकालने पहुंचा तो पांच भेड़ें मृत पड़ी मिलीं और एक गंभीर रूप से घायल थी। आशंका है कि रात में किसी हिंसक जानवर ने बाड़े में घुसकर हमला किया। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, क्योंकि गांव में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है। सूचना मिलने पर कंचौसी चौकी ...