बलिया, मार्च 10 -- बलिया। हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक मंगलवार को संगठन के जिला प्रभारी पंकज सिंह के हरपुर स्थित आवास पर हुई। इसमे यूपी के मुख्यमंत्री और गोरखा पीठाधीश्वर योगी आदित्य नाथ के माताजी पर बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया तथा इस आपत्ति जनक टिप्पणी की घोर निन्दा की। जिला प्रभारी ने कहा कि योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री के साथ-साथ गोरक्ष पीठाधीश्वर भी हैं, उनसे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था जुड़ी हुई है, उनके मां के ऊपर की गई टिप्पणी से हिन्दू समाज आहत है, जिसे हिन्दू युवा वाहिनी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मौलाना पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शैलू, अभिषेक सिंह, पीयूष सिंह, सत्येन्द्र यादव, मनमोहन तिवारी, ...