औरैया, अगस्त 21 -- हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव और उससे भारत के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर शोध करने वाले विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर के असिस्टेंट प्रोफेसर हिमांशु यादव को पीएचडी की उपाधि मिली है। इस उपलब्धि पर शुक्रवार को महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और सहकर्मियों ने उनका सम्मान कर बधाई दी। डॉ. हिमांशु यादव ने शिव हर्ष किसान परास्नातक महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रीना पाठक के निर्देशन में 'हिंद महासागर पर चीन का बढ़ता प्रभाव एवं भारत के समक्ष चुनौतियां' विषय पर शोध कार्य पूरा किया। शोध में उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव, इससे भारत के सामने उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और चीन के प्रभाव को प्रतिसंतुलित करने के संभावित उपायों का अध्ययन किया। पीएचडी की उपाधि मिलने पर महाविद्यालय ...