हिंद पब्लिक स्कूल में एक्टिव लर्निंग पर कार्यशाला
रुद्रपुर, मई 27 -- खटीमा। हिंद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के अंतर्गत सीबीपी एक्टिव लर्निंग विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक एवं प्रयोगात्मक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना रहा। कार्यशाला में मुख्य संदर्भ व्यक्ति के रूप में शुभेंदु दत्ता और प्रिया सुखीजा मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षकों को सक्रिय भागीदारी आधारित शिक्षण प्रणाली के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक रटने वाली शिक्षा के बजाय बच्चों को व्यावहारिक और रोचक तरीके से पढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए विभिन्न तकनीकों और गतिविधियों की जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में शिक्षक प्रशिक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.