हिंद क्रिकेट क्लब ने एमसीसी को 25 रन से हराया
मैनपुरी, मई 23 -- मैनपुरी। नगर के आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में असलम खान स्मृति नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार की रात खेले गए मैच में हिंद क्रिकेट क्लब ने एमसीसी को 25 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हिंद क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट पर 125 रन बनाए। अश्वनी ने 40, असित ने 30 व रिषभ ने 15 रन की पारी खेली। एमसीसी के मोनू ने 2 और रितिक ने 1 विकेट लिया। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी 10 ओवर में पांच विकेट पर 100 रन ही बना सकी। बल्लेबाज मोनू ने 40 व सचिन ने 20 रन बनाए। हिंद क्लब के सादिक ने 3 व इमरान ने 2 विकेट लिए। हिंद क्लब के सादिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डा. राकेश गुप्ता व अमित जौहरी एडवोकेट ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग कृष्णा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.