रुद्रपुर, मार्च 9 -- खटीमा। हिन्द पब्लिक स्कूल के छात्र यश अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास की। यश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं परिवार को दिया। एमडी नीरज कुमार ने छात्र यश को बधाई देते हुये कहा कि यश ने इस सफलता के लिये कड़ी मेहनत की है। यश की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर प्रशासिका मंजू खन्ना, प्रधानाचार्य भूवन चंद्र जोशी, उप प्रधानाचार्या पूजा जोशी, नीमा कन्याल, उपासना बिष्ट, रेनू सिंह, रोली सक्सेना, पूजा पाण्डेय, मनीषा उपाध्याय एवं रंजीत मेहरा ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.