हिंदू हॉस्टल से आजाद स्मारक तक निकली तिरंगा रैली
प्रयागराज, अगस्त 12 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को तिरंगा रैली निकाली गई। रैली हिंदू हॉस्टल से शुरू होकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल के गेट नंबर तीन तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। रैली को सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अनिल कुमार और उप नियंत्रक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के चौथे दिन निकली तिरंगा यात्रा में स्काउट गाइड के अध्यापकों व छात्रों, सिविल डिफेंस और होमगार्डकर्मियों समेत संस्कृति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- बाइक रैली से दिया देशभक्ति का संदेश स्मारक स्थल पहुंचकर सभी ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली में भारत स्काउट गाइड के फिरोज अहम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.