हरिद्वार, जुलाई 22 -- प्रख्यात अधिवक्ता एवं हिंदू नेता अश्विनी उपाध्याय ने बुधवार को जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की। इस दौरान उन्होंने संत समाज से सनातन धर्म के संरक्षण के लिए एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। शंकराचार्य ने कहा कि संत समाज ने अनादिकाल से राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए त्याग और बलिदान दिए हैं तथा वर्तमान समय में भी आवश्यकता पड़ने पर संतों को मठों से बाहर निकलकर धर्म रक्षा के लिए आगे आना होगा। जगद्गुरु आश्रम में हुई मुलाकात के दौरान अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि सनातन धर्म और हिंदू समाज से जुड़े विषयों पर संत समाज की एकजुटता समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर सभी संतों को संगठित होकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर जगद...