हिंदू सेवा संगठन भारत ने जितेंद्र को बनाया प्रदेश मंत्री
मेरठ, जुलाई 19 -- सनातन धर्म और गोरक्षा के लिए काम करने वाले हिंदू सेवा संगठन भारत ने मेरठ के जितेंद्र कुमार टोहरा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय संकटमोचन श्री बालाजी धाम, मुरादाबाद से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार जितेंद्र कुमार टोहरा निवासी मेहदी नगर कंकरखेड़ा, मेरठ कैंट को यह जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के पीठाधीश्वर योगी महंत अनिल नाथ ने कहा कि जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में और मजबूत होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.