हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग
इटावा औरैया, अगस्त 30 -- महेवा। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने अयोध्या सिद्धपीठ हनुमान गढ़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजू दास के ऊपर सोशल मीडिया पर अभद् पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ थाना बकेवर में पहुंचकर कानूनी कार्यवाही करने के लिए थाना प्रभारी विपिन मालिक को शिकायती पत्र दिया। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार दुबे के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने मंडल प्रभारी अमित मिश्रा के निर्देशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए शिकायती पत्र दिया। इस दौरान अर्पित तिवारी जिला महामंत्री, शांतिस्वरुप जिला महामंत्री, गोपाल तिवारी युवा जिलाध्यक्ष, सचिन तिवारी सदस्य, अर्पित त्रिपाठी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.