हिंदू-सिख समागम में गूंजा भाईचारे और समरसता का संदेश
हापुड़, सितम्बर 27 -- गढ़ खादर के गांव खानपुर में आयोजित हिंदू-सिख सद्भाव समागम में विभिन्न समाजों के लोगों ने एक मंच पर आकर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। सिंभावली गन्ना समिति के चेयरमैन सरदार जितेंद्र पाल सिंह व पूर्व चेयरमैन सुरेंद्रपाल सिंह के आवास पर आयोजित समागम में मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य सरदार इकबाल सिंह ने कहा कि सिख समाज का इतिहास सेवा, त्याग और बलिदान से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं आज भी समाज को मानवता, भाईचारे और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाती हैं। उन्होंने सभी वर्गों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.