समस्तीपुर, जुलाई 5 -- समस्तीपुर, कासं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन एवं समरसता का परिचय देते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पथ संचलन करते हुए बनारस स्टेट परिसर पहुंचे।

कार्यक्रम का आयोजन पथ संचलन के उपरांत आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख दीपक कुमार का मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को प्राप्त हुआ। अपने उद्बोधन में दीपक कुमार ने कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस केवल एक ऐतिहासिक स्मृति का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान, सुशासन और सांस्कृतिक चेतना का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय समाज के आत्मव...