शामली, जून 29 -- हिंदू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष्य में शारीरिक विभाग की ओर से स्वामी अमर देव शाखा पर कबड्डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्वामी अमर देव शाखा और लाला लाजपत राय शाखा के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद लाला लाजपत राय शाखा विजेता रही। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह और आनंद देखने को मिला। यह भी पढ़ें- छत्रपति शिवाजी महाराज का सुशासन और राष्ट्रभक्ति आज भी प्रासंगिक: आशुतोषप्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतियोगिता के उपरांत नगर कार्यवाह कुशल सिंघल ने बौद्धिक प्रदान करते हुए बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था, जिसे हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज ने स...