हिंदू साम्राज्य दिवस धूमधाम से मनाया
बदायूं, जून 28 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर द्वारा ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी पर हिंदू साम्राज्य दिवस शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया। इस दौरान लोगों ने मुख्य वक्ता का फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य वक्ता नगर बौद्धिक प्रमुख वेदरत्न ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज केवल एक राज्य नहीं, बल्कि स्वधर्म, स्वसंस्कृति और स्वाभिमान पर आधारित शासन व्यवस्था थी। उनका शौर्य, राष्ट्रभक्ति और सुशासन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। नगर संघचालक सुवेंद्र ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वह शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए निरंतर कार्य करें। यह भी पढ़ें- हिंदू साम्राज्य दिवस धूमधाम से मनाया विभाग संपर्क प्रमुख मनीष सिंघल, नगर कार्यवाह अंकित, नगर शारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.