बलिया, जून 27 -- बलिया, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई की ओर से शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर-जगदीशपुर में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव का आयोजन किया गया।सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह व मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रान्त के प्रांत संयोजक संजय शुक्ल ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन तथा ध्वजारोपणम से शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी पर मनाया जाने वाला यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हिन्दू स्वाभिमान और राष्ट्रचेतना का प्रतीक है। इसी दिन छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव संघ प्रार्थना के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके मुख्य शिक्षक आयुष ...