आगरा, फरवरी 7 -- गंजडुंडवारा में होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजक जुटे हुए हैं। इसी को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं पीत वस्त्र धारण करके कस्बा के बाग पंचायती में एकत्रित हुईं। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। मंगल गीत गाती हुई गुजर रहीं इन महिलाओं पर स्थानीय लोगों ने पुष्प बरसाए। हिन्दू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता, अर्चित चौहान, सुरेशचंद्र आर्य, संजीव गुप्ता, धुव्र महाजन, पंकज सोलंकी, रामकुमार सिंह, अरविंद वर्मा, अजय दीक्षित, डा. पंकज वर्मा, धर्मेन्द्र सोलंकी, सुशील शर्मा, ब्रजमोहन गुप्ता, राजू गुप्ता, अशोक आर्य समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.