बागपत, फरवरी 2 -- बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महामंडलेश्वर भैयादास महाराज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने सनातन धर्म, सांस्कृतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना पर प्रकाश डाला और सभी को हिंदूओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। आरएसएस के क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख डॉ. हरीश रुहेला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किए गए कार्यों एवं राष्ट्रीय एकता के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मेरठ प्रांत कार्यवाहशिव कुमार त्यागी ने हिंदुत्व को एक सूत्र में बांधने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अक्षय चौधरी ने सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...