फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। सकल हिंदू समाज की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया गया। मुख्य वक्ता अश्वनी उपाध्याय ने मदरसों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुगलों ने एक हजार मदरसे खुलवाये थे। अब देश में मदरसों की संख्या तीन लाख हो गयी है। उन्होंने गुरुकुल की शिक्षा की वकालत करते हुए कहा कि गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चों में जो संस्कार होते हैं वह जीवन में काम आते हैं। उन्होंने गुरुकुल की वैदिक शिक्षा को लागू करने की आवाज उठायी। दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज ने चिंता जताई कि आज सनातन धर्म पर चारों तरफ संकट है। गांव गांव में मदरसे खुल गये हैं, जबकि गुरुकुल शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे पहले भजन, कीर्तन, राष्ट्रभक्ति के गीत और रामायण व महाभारत आधारित नाटय प्रस्तुत किए गए। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.