बलिया, दिसम्बर 14 -- बलिया, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से जिले के अलग-अलग स्थानों पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं द्वारा राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने के लिए हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। इस क्रम में शहर के टाउन हाल परिसर में केशव बस्ती की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन, विशिष्ठ अतिथि ज्योतिषाचार्य सागर पंडित, कथावाचक लाडली किशोरी, उमा देवी नेत्र चिकित्सालय की अधिष्ठात्री अनिता सिन्हा और आयोजन समिति के अध्यक्ष नीतीश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर किया। अतिथियों को अंगवस्त्रम व भगवान श्रीराम का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि स्वान्त रंजन ने कहा कि सन 1984 में राम मंदिर आंदोलन का औपचा...