मथुरा, फरवरी 27 -- कस्बा नौहझील के रामलीला मैदान में शुक्रवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्रांतिकारी संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज, विशिष्ट अतिथि राम कथा प्रवक्ता सुनील कौशल जी महाराज तथा मुख्य वक्ता कुश चाहर रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संत सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को अपनी आध्यात्मिक परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को सुरक्षित रखते हुए संगठित रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से धर्म, राष्ट्र और समाज के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। राम कथा प्रवक्ता सुनील कौशल महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ें सनातन परंपरा में हैं, जिन्हें मजबूत बनाए रखने के लिए परिवार और समाज स्तर पर नैतिक मूल्यों को अपनान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.