फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- नारखी के कस्बा कोटला में आयोजित हिंदू सम्मेलन में संत, महंतों ने हिंदू धर्म की रक्षा करने को लेकर हुंकार भरी। युवाओं से भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आवाह्न किया। श्री सीताराम हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन आर के इण्टर कालेज के मैदान पर किया। समारोह के प्रारंभ में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 721 महिलाओं और युवतियों ने कलश धारण कर मार्ग में भक्ति की अनूठी छटा बिखेरी। कार्यक्रम समिति के संरक्षक ठा रविन्द्र पाल सिंह, अध्यक्ष डा शान्ति स्वरूप गुप्ता, जितेन्द्र कुमार प्रान्त संगठन मन्त्री सेवा भारती के अलावा महामण्डलेश्वर स्वामी सुरेन्द्रानन्द गिरि, कल्पना राजौरिया आदि ने भाग लिया। समारोह में महामण्डलेश्वर ने कहा कि प्रत्येक हिन्दू को अपने एक हाथ में माला दूसरे हाथ ...