बांका, फरवरी 23 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। जातिवाद जैसी कुरीतियों को समाज से उखाड़ फेंकने के लिए आरएसएस ने अब कमर कस ली है। रजौन प्रखंड मुख्यालय में दशकों बाद हिंदू सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर रविवार को रजौन प्रखंड मुख्यालय मैदान में आयोजित हुई। रजौन मंडल कार्यवाह प्रीतम कुमार राव के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन की शुरुआत गणेश वंदना, हनुमान चालीसा और भक्तिपूर्ण भजनों के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष सह प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने की। मंच से वक्ताओं ने समाज में नई ऊर्जा और वैचारिक क्रांति का संचार किया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण बिहार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.