रांची, अप्रैल 11 -- रातू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सर्व सनातन हिंदू समाज द्वारा 14 अप्रैल को रातू किला मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। टोलियां बनाकर अलग-अलग गुटों में कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। बैठक के दौरान रातू प्रखंड के पंचायतों के लिए बैनर-पोस्टर का भी वितरण किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बाल विदुषी लाडली शरण जी एवं युवा महंत श्री श्री 1008 स्वामी सीताराम जी महाराज शामिल होंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में निशा उरांव भी उपस्थित रहेंगी। सम्मेलन में मुख्य संरक्षक राजकुमारी माधुरी मंजरी देवी, विहिप रांची जिला ग्रामीण के जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंह, नि...