भागलपुर, फरवरी 10 -- सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल हिंदू सम्मलेन का आयोजन बाल भारती विद्यालय नवगछिया में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दुष्यंत, फूल बाबा, रामपाठक, सियाशरण वल्लभ शास्त्री आदि ने किया। मौके पर अध्यक्ष प्रवीण भगत, व्यवस्था प्रमुख मुकेश राणा, सुरेन्द्र खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह, कुणाल गुप्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ में भजन के जरिए लोगो को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने हिंदू एकता पर अपनी बातों को रखा और मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंदू सम्मलेन के जरिए हिंदू जागरण की दिशा में चेतना भरने का कार्य करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.