सीतापुर, जनवरी 11 -- मछरेहटा, संवाददाता। कस्बे के भारासैनी माता मंदिर पर रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसका नेतृत्व रामचंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान संगठित हिंदू समर्थ हिंदू के जरिए एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर की। उन्होंने वंदे मातरम्, जय श्री राम के नारे का उद्घोष करते हुए कहा कि समरसता को स्थापित करने के लिए राम ने चौदह वर्ष वन में व्यतीत किए हैं। संघ के विभाग प्रचारक अभिषेक ने कहा यह सम्मेलन किसी को डराने के लिए नहीं हो रहा, सनातन धर्म की रक्षा के लिए हो रहा है। आदिवासी समुदाय के भगवान बिरसामुंडा ने भी हिंदू समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मंच का संचालन बजरंग दल के सह प्रांत संयोजक अध्यक्ष महेन्द्र पांडेय ने किया। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.