मथुरा, जनवरी 24 -- सौंख। गोवर्धन खंड की न्याय पंचायत सोन के गांव पाली डूंगरा के महाराजा कॉलेज में तीन फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में करीब 10 हजार लोग सहभागिता करेंगे। इसकी सफलता के लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। इसके लिए जगह जगह संगठन बैठक एवं जनसंपर्क कर रहा है। इसमें हिंदुत्व के कई प्रसिद्ध चेहरे शामिल होंगे। इसे लेकर बुधवार को गोवर्धन के ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने सौंख, लोरियापट्टी, मल्हू, पाली डूंगरा आदि आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है। ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने बताया कि आगामी माह में उनके पैतृक गांव में पाली डूंगरा में हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। हिंदु एकजुटता एवं समरसता के इस सम्मेलन के लिए सघन जनसंपर्क किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.