दुमका, मार्च 9 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में हिन्दू नव वर्ष 18 मार्च को दुमका के यज्ञ मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने को लेकर रविवार को रामगढ़ प्रखंड के महूबना पंचायत के जवारी गांव में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महुबना, पथरिया, सुसनिया, बंदरजोरा, कोआम, डांडो तथा अमड़ी पहाड़ी पंचायतों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के दुमका जिला महामंत्री एमसी मिश्र ने कहा कि विक्रम संवत् हमारा राष्ट्रीय संवत् है। इसके अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हमारा राष्ट्रीय नव वर्ष है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा उसके सहयोगी संगठनों राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद तथा ओजस्विनी के तत्वावधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.