दुमका, फरवरी 23 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ के स्वप्नाथाय शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को आरएसएस की ओर से सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई प्रबुद्ध लोग सम्मिलित हुए। इसके बाद उपस्थित लोगों के द्वारा एक दूसरे को परिचय कराया गया। सभी लोगों ने सामाजिक सद्भाव विषय पर अपने-अपने विचार संक्षिप्त में रखे। कुछ लोगों का कहना था कि आज के परिवेश में सामाजिक सद्भाव में काफी बदलाव आया है। लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। विद्यालयों में नैतिक शिक्षा की पढ़ाई समाप्त हो गई जिसके कारण बच्चों में नैतिकता का अभाव होता जा रहा है। बताया गया कि अधिक से अधिक लोग आरएसएस के विचारों से जुड़े एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतन को समझें। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलनों को लेकर तैयारी पर विस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.