हिंदू समूह की वजह से महिला कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया, अब एफिल टावर चीफ देंगे इस्तीफा
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- पेरिस के ऐतिहासिक एफिल टावर में बीते दिनों जमकर बवाल हुआ था। यहां एक हिंदू ग्रुप के टावर भ्रमण के दौरान कथित तौर पर महिला कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया गया था। इसके बाद एफिल टावर के कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया। इस मशहूर टूरिस्ट प्लेस को एक दिन के लिए बंद भी करना पड़ा। अब इस मामले में खबर सामने आई है कि टावर का संचालन करने वाली कंपनी के प्रमुख इस साल के अंत तक अपने पद से इस्तीफा देंगे। मामला हिंदू धार्मिक संगठन 'बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था' (BAPS) के प्रतिनिधिमंडल के दौरे से जुड़ा है। ऑपरेटिंग कंपनी 'सोसाइट डी'एक्सप्लॉयटेशन डी ला टूर एफिल' (SETE) ने पुष्टि की है कि आंतरिक जांच में परिचालन में खामियों की पुष्टि होने के बाद उनके डायरेक्टर जनरल पैट्रिक ब्रैंको रुइवो अपना पद छोड़ देंगे। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.