बिजनौर, फरवरी 2 -- स्याऊ में स्थित बैंक्वेट हॉल में रविवार को प्रताप बस्ती के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला व्यवस्थापक प्रमुख सुरेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदुओं को एक साथ मिलजुल कर संगठन को मजबूत करें। विभाग गौ सेवा संयोजक ने कहा कि हिंदू समाज को जात पात से ऊपर उठकर एकजुट रहने का आह्वान किया। हिंदू समाज में आपसी मतभेद से राष्ट्र की प्रगति बाधक होती है। कार्यक्रमों में रंगारंग देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। संचालन पुष्कर चौहान ने और अध्यक्षता जिला संचालक देवेंद्र कुमार ने की। मौके पर राय बहादुर आर्य, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार त्यागी, जॉनी राजपूत, रिंकू, सोमदेव कुमार, हर्ष कुमार, रजत कुमार, सुनील कुमार शर्मा, विकास कुमार, गौरव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...