सिमडेगा, मार्च 13 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंडप के पास गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन पास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैन मुनि डॉ. पद्मराज जा महाराज, झारखंड बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, विहिप जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर मिश्रा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख विकास साहू उपस्थित थे। मौके पर स्वागत भाषण प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने दिया। प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने कहा कि यह सम्मेलन हमारी आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प है। हजारों वर्षों से हिंदू समाज ने इस देश की सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को संजोकर रखा है। आज समय आ गया है कि हम अपनी पहचान को और मजबूत करें। हमें संगठित और जागरूक रहना होगा तथा अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी संस्कृ...