बलिया, जनवरी 13 -- बेल्थरारोड। जमुआव मंडल का हिन्दू सम्मेलन पंचायत भवन के परिसर में मंगलवार को आयोजित हुआ शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया विभाग के विभाग प्रचारक अंबेश ने बताया कि वर्तमान में हिंदू समाज के संगठित होने का परिणाम है कि लगभग पांच सौ वर्षों की प्रतीक्षा के बाद हम सभी सनातनी समाज को भव्य श्रीराम के मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम सभी जिस प्रकार से महाकुंभ के पावन स्नान के अवसर पर एक दूसरे की जाति जाने बिना ही साथ साथ स्नान किए और हम सबके मन में सिर्फ हिंदू होने का भाव रहा, वही भाव हम सभी को अपने दैनिक जीवन में भी ग्रहण करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा पर हम सभी समरसता का परिचय देते हुए सहर्ष,समस्त हिन्दू समाज एक साथ इस पर्व मनाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.