हिंदू समाज को संगठित होने का किया आह्वान
जौनपुर, जुलाई 25 -- चंदवक। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश कश्यप का शुक्रवार को चंदवक स्थित माधुरी भवन में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। समारोह में उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित रहने की जरूरत है। कहा कि समाज को कमजोर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हिंदू समाज एकजुट और संगठित रहेगा तो कोई भी ताकत उसका अहित नहीं कर पाएगी। कार्यक्रम में परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा पांडेय, राजेश मौर्य और हेमंत सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता हृदय नारायण चौबे ने की। संचालन आशु चौबे ने किया। इस मौके पर सुदामा पांडेय, अजय पांडेय, अशोक पांडेय, बीना सिंह, चंद्रिका यादव, कुश दुबे, विकास पांडेय, संजय, शिवांश सिंह, विकास जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.