पीलीभीत, फरवरी 3 -- बीसलपुर। जानकी रतन हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वल व पुष्पार्चन कर किया गया। अग्रवाल सभा भवन में हिंदू सम्मेलन में महंत हनुमान नाथ ने कहा कि हमें पुनः वेदों एवं सनातन संस्कारों की ओर लौटना होगा। तभी हम एक सुरक्षित हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना कर सकते हैं। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य डा. मंजू अग्रवाल ने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र की परिकल्पना मातृशक्ति के बिना संभव नहीं। इतिहास से आज तक हर दिशा में नारी शक्ति ने अपना महत्व प्रदर्शित किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 1925 से अब शताब्दी वर्ष में हिंदू समाज को संगठित व सशक्त करने में लगा है। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.