हिंदू समाज को संगठित, सशक्त बनाने का संकल्प लिया
आगरा, सितम्बर 12 -- विश्व हिंदू महासंघ आगरा मंडल की ओर से परिणय बैंक्वेट हॉल में ब्रह्मलीन राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ महाराज की 12वीं पुण्यतिथि पर सामाजिक समरसता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, संगठन के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता एवं विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक पूज्य महंत मुकेशनाथ महाराज ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ महाराज का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने जाति-पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने तथा संगठित हिंदू समाज के निर्माण का मार्ग दिखाया। यह भी पढ़ें- महंत अवेद्यनाथ सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति के महान पुंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.