जौनपुर, जनवरी 13 -- जौनपुर, संवाददाता। माधव सेवा संघ कार्यालय पर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। इसमें परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विहिप का कार्य हिंदू समाज के लिए रोजगार सृजन करना भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौ रक्षा, मतांतरण पर रोक और हिंदू कन्याओं की सुरक्षा संगठन के मुख्य आधार स्तंभ हैं। परांदे ने बताया कि हिंदुओ को जातियों से उपर उठकर सोचने की जरूरत है। जाति विभाजन समाज का सबसे बड़ा दोष है। जाति प्रथा को भूलकर सभी को हिंदू बनाना होगा। हर व्यक्ति को व्यक्तिगत चरित्र के निर्माण की जरूरत है। एक चरित्रवान व्यक्ति ही समाज को सही दिशा प्रदान कर सकता है। संचालन विभाग सह मंत्री लालमणि पांडेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रान्त मंत्री राजनारायण, प्रान्त संगठन मंत्री नितिन, रामसहाय पांडेय, महेंद्र श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.