बुलंदशहर, फरवरी 8 -- जीडीएवी कन्या इंटर कालेज में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। अतिथियों ने मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि वृंदावन से आए स्वामी मुकुंद दास महाराज ने कहा कि संघ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को संघ की शाखाओं में अवश्य भेजें। संघ की शाखाओं में संस्कार, एकता व राष्ट्रभाव की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने शाखाओं को संघ रूपी मंदिर की संज्ञा देते हुए कहा कि बच्चों को प्रतिदिन एक घंटा संस्कार हेतु बिताना चाहिए। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक विकास ने संघ के पांच परिवर्तन विषय, संघ की भूमिका, सौ वर्षों की यात्रा, उद्देश्य और राष्ट्र निर्माण में संघ के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन से आज सबसे बड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.