मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर हरसोली निवासी एक व्यक्ति द्वारा हिंदू परिवार के कथित उत्पीड़न और धर्मांतरण के मामले को लेकर हिंदू संघर्ष समिति ने रोष जताया है। सोमवार को समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।एसएसपी संजय कुमार वर्मा को सौंपे ज्ञापन में नरेंद्र पंवार ने बताया कि हरसोली निवासी मेहताब, शहर की एक हिंदू कॉलोनी में रहने वाली विधवा महिला और उसके बच्चों को बहला-फुसलाकर उनका शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति पहले से ही कई शादियां कर चुका है और अब सुनियोजित तरीके से इस परिवार का धर्मांतरण कराकर उनका भविष्य बर्बाद कर रहा है। समिति ने आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण, अपहरण और नाबालिग के शोषण जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा ...