बलिया, जनवरी 4 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित एक मैरिज हाल में शनिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुभारंभ आरएसएस के गोरक्ष प्रान्त के प्रांत प्रचारक रमेश कुमार ने भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर तथा दीप जलाकर किया। सम्मेलन में उन्होंने हिन्दुओं को संगठित होने पर जोर डालते हुए कहा कि जहां-जहां हिन्दुओं का धार कमजोर हुआ है, वहां समाज संकट में आया है। ऐसे में हिन्दू समाज को संगठित होना होगा अन्यथा जब-जब हिन्दू भाव घटा है और छूटा है तब-तब वह क्षेत्र भी छूट गया है। हिंदुत्व जागरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में बंगाल में जिसकी सरकार है, वह दुर्गा पूजा के पंडालों में चक्कर लगाने के साथ ही हिंदू के त्योहारों में शामिल होने लगे हैं, यह हिंदुत्व के जागरण का परिणाम है। कहा कि बांग्लादेश कभी हमारा हिस्सा था वहां हिंदुओ की संख्य...