मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- मोरना मृतक गोवंश के शव का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार न करने व शव को खुले में छोड़ने देने पर हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रकट करते हुए मोरना चौकी पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। समस्या के निस्तारण के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में बिहारगढ़ मार्ग किनारे स्थित मृत पशु निस्तारण स्थल (हड़वाड़े) में मृत गोवंश के शव को डालकर खुला छोड़ने व शव का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार न करने पर हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा गोकशी होने व गोमांस की बिक्री होने की सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से हंगामा, मुकदमा दर्ज मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हो गयी। जिसके...