हिंदू संगठनों में रोष, सांसद का फूंका पुतला
बहराइच, अगस्त 1 -- नानपारा। हिंदू सुरक्षा सेवा दल देवीपाटन मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया और इस्तीफे की मांग की। मंडल अध्यक्ष मनीष पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन मटेरा थाना प्रभारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सांसद ने जमीन पर भगवा वस्त्र बिछाकर प्रभु श्री राम का चित्र रखा, जिससे साधु-संतों का अपमान हुआ है और सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।कहा कि जनप्रतिनिधि से मर्यादा और धर्म के सम्मान की अपेक्षा की जाती है। इस कृत्य से समाज में आक्रोश है। जब तक सांसद माफी मांगकर इस्तीफा नहीं देते, विरोध जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- सांसद पप्पू यादव की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ प्रदीप कुमार, अमित कुमार, पवन, राधा पांडे, रामनयन पांडे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.