बरेली, मार्च 10 -- भमोरा। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की माता को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को लेकर हिंदू संगठनों में गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंका। सोमवार शाम हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, बेटी बचाओ आदि हिंदू सगंठनों के कार्यकर्ताओं ने देवचरा चौराहे पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारों लगाए। हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार फौजी के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ. मनोज गुप्ता ,जिला महामंत्री जयदीप पाराशरी, वरुण चौहान, अवनीश शंखधार, हरपाल यादव, सचिन चौहान,नवनीत चौहान, दामोदर कश्यप,पंकज सागर,वीरेंद्र साहू, कुलदीप गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी,मानवेंद्र प्रताप सिंह, विजय सागर ,बबलू पाठक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...