बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- मंगलवार को नगर के बुगरासी चौराहे पर विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान विपिन चिंकारा, विक्रांत त्यागी, प्रदीप अग्रवाल, नरेश लोधी, प्रमोद आर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.