बरेली, दिसम्बर 26 -- भमोरा/अलीगंज। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन करते वहां की सरकार का पुतला दहन किया। भमोरा के देवचरा चौराहे पर हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मांग की कि केंद्र सरकार बांग्लादेश की आंतरिम सरकार पर सीधा दबाव बनाकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई कराए। यहां जिलाध्यक्ष अरुन कुमार फौजी, मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता, सचिन चौहान, मनोज कुमार सिंह, पंकज, आदित्य सेठ, दामोदर जी, सिपटटर लाल आदि रहे। अलीगंज में मुख्य तिराहे पर बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया। यहां विहिप के उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, ऋतिक गुप्ता, हर्ष गुप्ता, विकास उपाध्याय, आशीष अग्रवाल, देशांश गुप्ता, राजेश गुप्ता,अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.