हमीरपुर, दिसम्बर 28 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। गत 25 दिसंबर की रात श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण में हुए अश्लील नृत्य प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। हिंदू संगठन इसको ईसाई मिशनरी द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम बताकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। हिंदू संगठनों का दावा है कि कार्यक्रम के लिए जो आमंत्रण पत्र बांटा गया है उनमें ईसाई मिशनरी के प्रतीक चिन्ह को छापा गया है। 24 घंटे में रिपोर्ट न होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। उधर, पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए कार्यक्रम के आयोजकों को रिहा कर दिया। इससे हिंदू संगठनों में आक्रोश है। गत 25 दिसंबर की रात कस्बे के सेवानिवृत शिक्षक बद्रीप्रसाद गुप्ता ने अपने नाती के जन्मदिन का कार्यक्रम श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण में आयोजित किया था। रात आठ बजे केक कटने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.