हिंदू शौर्य प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागी हुए सम्मानित
गाजीपुर, जून 10 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हिंदू जनजागृति समिति के तत्वावधान में नगर के पक्का घाट स्थित हलुवाई संघ मंदिर में आयोजित सात दिवसीय हिंदू शौर्य प्रशिक्षण शिविर का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लेकर स्वरक्षा, शारीरिक दक्षता, मानसिक सुदृढ़ता और आध्यात्मिक जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया। दक्षिण भारत से आए प्रशिक्षक हर्षत खांनवेलकर और श्रेयस किशोलकर ने सात दिनों तक चले शिविर में 90 युवक-युवतियों को नानचाकू, लाठी-काठी, जूडो-कराटे सहित विभिन्न स्वरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। समिति के मंडल प्रभारी राजन केसरी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं, विशेषकर युवतियों की सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता आवश्यक है। इसी उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.