काशीपुर, मई 11 -- काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने हिंदू वाहिनी संगठन के साथ मिलकर माँ बालसुंदरी मंदिर परिसर में आयोजित विशाल स्वच्छता एवं सफाई अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री चंद्रिका फोगाट ने श्रद्धालुओं एवं आमजन को मीठा जल वितरित किया। वहीं कविनगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष राधा चौहान ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में सफाई कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पूजा अरोड़ा, नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रसिका सक्सेना, प्रतिभा मिश्रा, बबिता वर्...