कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा ब्लॉक अंतर्गत कोरियों ग्राम सभा में तीन दिन पूर्व एक दर्दनाक घटना सामने आई। 440 वोल्ट के हाईटेंशन तार छू जाने से एक बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई, जिससे पूरे गांव में चिंता और संवेदना का माहौल बन गया। घटना के बाद गांव के ही सत्येंद्र मोनू तिवारी ने मानवीयता और जीव प्रेम का परिचय देते हुए घायल बंदर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसका उपचार कराया। ग्रामीणों की मदद से लगातार उसकी देखभाल की जाती रही पर तमाम प्रयासों के बावजूद बुधवार की सुबह बंदर ने दम तोड़ दिया। बंदर के मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे एक जीव की नहीं बल्कि गांव के एक सदस्य की क्षति बताया। इसके बाद गांव के लोगों ने संत फरसा बाबा के नेतृत्व में पूरे विधि विधान के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.